सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने रिलीज किया ‘मेहंदी वाला घर’ का प्रोमो

Wasim21 December 20231 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 21 दिसंबर (कड़वा सत्य) सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने आगामी पारिवारिक ड्रामा, मेहंदी वाला घर का प्रोमो रिलीज कर दिया है।
मेहंदी वाला घर में विभा छिब्बर, कंवरजीत पेंटल, रमाकांत दायमा, रवि गोसाईं, करण मेहरा, रुशद राणा, अर्पित कपूर, गन कंसारा, खालिदा जान और उष्मा राठौड़ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह शो ‘संयुक्त परिवारों’ पर प्रकाश डालता है, जो इस माहौल में पनपने वाली खुशी, हंसी और एकजुटता की भावना को दर्शाता है।
‘मेहंदी वाला घर’ जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment