10 मार्च को कलर्स सिनेप्‍लेक्‍स पर होगा ‘ओएमजी 2’ का वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर

Wasim7 March 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 07 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ का वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर 10 मार्च को कलर्स सिनेप्‍लेक्‍स पर होगा।

अमित राय निर्देशित ओएमजी 2 में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभायी है।कलर्स सिनेप्‍लेक्‍स पर रविवार, 10 मार्च को रात 08 बजे ‘ओएमजी 2 का वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर होगा।

अक्षय कुमार ने कलर्स सिनेप्‍लेक्‍स पर ओएमजी 2 के वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर पर अपनी खुशी व्‍यक्‍त करते हुये कहा, ओएमजी 2' एक साधारण सीक्वल नहीं है, बल्कि यह एक साहसी कहानी का क्रमिक विकास है जिसे सुने जाने की जरूरत है। इस फिल्‍म के जरिये भगवान शिव के दूत के रूप में, मुझे ऐसी कहानी का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो सीमाओं को पार कर दर्शकों के साथ गहरे स्तर पर जुड़ती है। यह एक ऐसी फिल्म है जो बातचीत को जन्म देती है और आत्मनिरीक्षण के लिये प्रेरित करती है। मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है।

पंकज त्रिपाठी ने कहा, ' ओएमजी 2’ में, मुझे ऐसे किरदार को निभाने का अवसर मिला जो एक साथ भरोसेमंद और जटिल है। कांति शरण मुद्गल सिर्फ भगवान शिव का भक्त ही नहीं हैं; वो एक पिता है जो वर्जनाओं और नैतिक दुविधाओं से गुजर रहा है। यह एक ऐसा किरदार है जिसने मुझे एक अभिनेता के रूप में चुनौती दी और मुझे मानवीय भावनाओं की गहराई को एक्‍सप्‍लोर करने का मौका दिया। दर्शकों के इस अविश्वसनीय कहानी को देखने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment