10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर रिलीज़ होगी राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’

Wasim30 March 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 30 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘श्रीकांत’ अक्षय तृतीया के अवसर पर 10 मई को रिलीज होगी।

टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स के बैनर तले तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमा राव की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस साल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर 10 मई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

फिल्म श्रीकांत उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की।फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव के अलावाा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर की भी अहम भूमिका है।

 

कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment