13 हजार फीट की ऊंचाई पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का पोस्टर लॉन्च

Wasim15 February 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 15 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा का पोस्टर 13 हजार फीट की ऊंचाई पर लांच किया गया।

फिल्म ‘योद्धा’ के मेकर्स ने 13 हजार फीट की ऊंचाई पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। इसमें प्रोफेशनल स्काई डाइवर्स दुबई के पाम आइलैंड के ऊपर फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की अहम भूमिका है।यह एक एक्शन फिल्म है जिसके करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने निर्देशित किया है। फिल्म योद्धा इस साल 15 मार्च को रिलीज होगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment