14 जून को रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी

Wasim23 January 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 23 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी 14 जून को रिलीज होगी।
ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभायी है।'इमरजेंसी' 14 जून, 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है।
कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी की रिलीज की तारीख की घोषणा सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के माध्यम से की, जिसमें वह एक अखबार के पहले पन्ने पर दिवंगत प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रूप में नज़र आ रही है।कंगना रनौत ने कहा, इमरजेंसी मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है और मणिकर्णिका के बाद दूसरी निर्देशित फिल्म है, इस बड़े बजट, भव्य पीरियड ड्रामा के लिए हमारे पास सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएं एक साथ आ रहे हैं।
'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ज़ी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत संचित बल्हारा और पटकथा और संवाद रितेश शाह द्वारा दिया गया है।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment