अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का पोस्टर रिलीज

Wasim6 March 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 06 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का पोस्टर रिलीज हो गया है।

फिल्म मैदान में फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहमान के जीवन पर आधारित है। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन ने 1952 से 1962 तक रहे भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार भी कहा जाता है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म मैदान का पोस्टर शेयर किया जिसमें उन्‍हें युवाओं को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर में टैगलाइन है 'एक आदमी, एक विश्वास, एक भावना और एक राष्ट्र'।

अजय देवगन ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा,एक व्यक्ति, एक टीम, एक राष्ट्र और उस अटूट विश्वास का गवाह बनें जिसने फुटबॉल के इतिहास पर एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी। फिल्म मैदान में प्रियामणि, रुद्रनील घोष और गजराज राव भी हैं। बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्‍म ईद 2024 पर रिलीज होने वाली है।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment