अमीन सयानी के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक

Wasim21 February 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जमाने के मशहूर रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी के निधन पर दु:ख प्रकट किया और उनके निकट संबंधियों तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री शाह ने रेडियो सीलोन से ‘बिनाका गीतमाला’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों को जादुई आवाज के साथ प्रस्तुत करने वाले श्री सायानी के निधन पर अपने शोक संदेश में गृहमंत्री ने कहा, “यह जानकर दुख हुआ कि रेडियो की आवाज़ श्री अमीन सयानी जी अब नहीं रहे। सयानी जी अपने पीछे एक खालीपन छोड़ गई हैं जिसे भरना मुश्किल होगा। उनकी स्वर्णिम विरासत उन्हें अमर बनाती है। उनके निकट और प्रियजनों और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शांति।”

श्री सयानी का आज मुंबई में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मनोहर, उप्रेती

Share:

Comments

Leave a comment