अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा होने पर दीपिका पादुकोण ने घर में जलाया दीपक

Wasim22 January 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा होने पर अपने घर में दीपक जलाकर भगवान श्रीराम का स्वगत किया है।

अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज पूरी हो गई है।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का उत्सव मनाया।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टास्टोरी पर अपने घर के मंदिर में एक घी का दिया जलाकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें दीपिका भगवान श्रीराम के आने का स्वागत करती नजर आ रही हैं।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment