आलिया भट्ट को पसंद आया मैरी क्रिसमस का ट्रेलर

Wasim21 December 20231 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 21 दिसंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म मैरी क्रिसमस का ट्रेलर बेहद पसंद आया है।

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म मैरी क्रिसमस में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका है।मैरी क्रिसमस का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।ट्रेलर को लेकर ऑडियंस की तरफ से सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच आलिया भट्ट ने 'मैरी क्रिसमस' के इस ट्रेलर की जमकर तारीफ की है।

आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इंस्टा स्टोरी में मैरी क्रिसमस के ट्रेलर को शेयर कर लिखा है,ओके ये काफी कूल था। मैं इसके लिए हद से ज्यादा एक्साइटेड हूं और हां कैटरीना कैफ मैं यही कहना चाहती थी।

फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ हिंदी के साथ-साथ तमिल औऱ तेलुगु में भी 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment