बड़े मियां छोटे मियां के टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज

Wasim18 February 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 18 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज हो गया है।

'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका हैं। अक्षय कुमार ने बड़े मियां छोटे मियां के टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज हो गया है।अक्षय और टाइगर ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, बड़े धमाके के एक दिन पहले, एक छोटा सा टीजर। टीजर में अक्षय और टाइगर जबरदस्त डांस मूव्स करते दिखाई दिए। अक्षय और टाइगर टीजर में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर,पृथ्वीराज सुकुमारन और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर इस वर्ष रिलीज की जाएगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment