रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनकर खुद को बहुत धन्य महसूस कर रही हैं हेमा मालिनी

Wasim22 January 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

अयोध्या, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनकर खुद को बहुत धन्य महसूस कर रही हैं।

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी जश्न मना रहे है। हेमा मालिनी अपने दामाद वैभव के साथ अयोध्या राम मंदिर पहुंची। हेमा मालिनी ने राम मंदिर के प्रांगण से तस्वीरें शेयर की हैं। हेमा मालिनी ने कभी हाथ जोड़े तो कभी मंदिर पर फूलों से लिखे 'जय श्री राम' की तस्वीर शेयर की। तस्वीरो के साथ हेमा मालिनी ने कैप्शन लिखा कि वह इस ऐतिहासिक और धार्मिक पल की साक्षी बनकर खुद को धन्य महसूस कर रही हैं। पिछले 500 सालों से इस दिन का इंतजार हो रहा था।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment