शाहिद-कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का टाइटल ट्रैक रिलीज

Wasim30 January 20241 min read0 viewsबॉलीवुड

मुंबई, 30 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सैनन की आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का टाइटल ट्रैकरिलीज हो गया है।
शाहिद कपूर और कृति सैनन की जोड़ी जल्द ही रोमांटिक फिल्म में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आयेगी।इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है।'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है,जिसमें शाहिद और कृति के बीच बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। यह गाना राघव और तनिष्क बागची द्वारा संगीतबद्ध किया गया है । इस गाने को दोनों ने असीस कौर के साथ मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स बागची ने लिखे हैं। शेख जानी बाशा ने गाने की कोरियोग्राफी की है।
दिनेश विजान निर्मित 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 09 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment