ओडिशा में 87500 करोड़ रु की औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास किया पटनायक ने

Wasim16 February 20241 min read0 viewsव्यापार

भुवनेश्वर, 16 फरवरी (कड़वा सत्य) ओडिशा के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को पारादीप औद्योगिक क्षेत्र में जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील लिमिटेड, रिन्यू ई-फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड और सिलॉक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही तीन विशाल परियोजनाओं की आधारशिला रखी जिसमें कुल 87500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।
जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील की 65 हजार करोड़ रुपये की 1.32 करोड़ टन क्षमता की अत्याधुनिक स्टील संयंत्र की परियोजना की काफी समय से प्रतीक्षा थी ।

Share:

Comments

Leave a comment