खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख; अधिकांश दालें सस्ती

Wasim18 December 20231 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 17 दिसंबर (कड़वा सत्य) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव में नरमी रहने की वजह से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिश्रित रुझान रहा जबकि अधिकांश दालें सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा सप्ताहांत पर 38 रिंगिट बढ़कर 3668 रिंगिट प्रति टन हो गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.67 सेंट की गिरावट के साथ 49.66 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

Share:

Comments

Leave a comment