गोपाल स्नैक्स का आईपीओ छह मार्च को खुलेगा

Wasim2 March 20241 min read0 viewsव्यापार

अहमदाबाद, 02 मार्च (कड़वा सत्य) गोपाल स्नैक्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) छह मार्च को खुलेगा।
कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान में कहा है कि गुजरात के राजकोट स्थित गोपाल स्नैक्स लिमिटेड कंपनी ने अपने पहले सार्वजनिक प्रस्ताव के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य बैंड 381 से 401 रुपये तय किया है। कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए छह मार्च बुधवार को खुलेगा और 11 मार्च सोमवार को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 37 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 37 इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment