ग्रोवेल अब 'कार्नीवेल' के साथ पालतू-पशु- आहार बाजार में, नए निवेश की योजना

News Desk11 September 20241 min read0 viewsव्यापार

हैदराबाद, 11 सितंबर (कड़वा सत्य) मछली के चारे, जलीय स्वास्थ्य सेवा और समुद्री खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ग्रोवेल ग्रुप ने बुधवार को पालतू-पशुओं के लिए 'कार्नीवेल' ब्रांड के आहार पेश करते हुए पालतू पशुओं के भोजन के क्षेत्र में अपनी रणनीतिक प्रविष्टि की घोषणा की। साथ ही कंपनी की योजना पांच साल में इस क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की है।
कंपनी ने कहा है कि उसके कार्नीवेल उत्पाद पशुओं के लिए प्रीमियम गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए कड़े वैश्विक मानकों को पूरा करते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment