छोटे शहरों में बढ़ रही ईंधन क्रेडिट कार्ड की मांग

Wasim9 January 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 09 जनवरी (कड़वा सत्य) भारत के टियर-2 और 3 शहरों के साथ ही कस्बों में क्रेडिट कार्ड के उपयोग की सुविधा और पहुंच बढ़ने के साथ ही इन क्षेत्रों में ई-कॉमर्स क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ ईंधन कैश-बैक क्रेडिट कार्ड की मांग सबसे अधिक है।
फिनटेक प्लेटफॉर्म जेडईटी द्वारा आज जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। इसमें कहा गया है कि 2023 में ईंधन क्रेडिट कार्ड की मांग इन क्षेत्रों में सबसे अधिक देखी गयी। बढ़ते ईंधन खर्चों के कारण ईंधन क्रेडिट कार्ड ने टियर-2 और टियर-3 शहरों में लोकप्रियता हासिल की है और 2023 में 17 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ अधिकतम मांग में बने रहे। ये कार्ड आम तौर पर कैशबैक, रिवार्ड पॉइंट या ईंधन खरीद पर छूट प्रदान करते हैं, जिससे वे छोटे शहरों और कस्बों में रहने वाले उपभोक्ताओं सहित उपभोक्ताओं की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए आकर्षक बन जाते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment