जनवरी में खुदरा महंगाई तीन महीने के निचले स्तर पर

Wasim12 February 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 12 फरवरी (कड़वा सत्य) खाद्य पदार्थाें की कीमतों में नरमी आने के कारण इस वर्ष जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई तीन महीने के निचले स्तर 5.10 प्रतिशत पर आ गयी।
आज यहां जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 में खुदरा महंगाई 5.69 प्रतिशत रही है जबकि जनवरी 2023 में यह 6.52 प्रतिशत पर रही थी। अगस्त 2023 में यह महंगाई 6.83 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर रही थी।
केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ोें के अनुसार जनवरी 2024 में खाद्य पदार्थाें की महंगाई 8.3 प्रतिशत रही जबकि दिसंबर 2023 में यह 9.53 प्रतिशत और जनवरी 2023 में यह 6.0 प्रतिशत रही थी।
शेखर

Share:

Comments

Leave a comment