ज़ेरोधा फंड हाउस ने ज़ेरोधा गोल्ड ईटीएफ पेश किया

Wasim16 February 20241 min read0 viewsव्यापार

बेंगलूरु, 16 फरवरी (कड़वा सत्य) ज़ेरोधा फंड हाउस ने 'ज़ेरोधा गोल्ड ईटीएफ' लॉन्च करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह सोने में निवेश की एक ओपन-एंडेड (यूनिट निवेश और ब्रिकी के लिए हमेशा खुली), सरल और कम लागत वाला गोल्ड ईटीएफ योजना है।
यह योजना में निवेश के लिए आज से खुल गयी है और आवेदक 21 फरवरी तक इसमें निवेश का आवेदन कर सकेंगे। इस फंड को पहली मार्च, तक एनएसई और बीएसई एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध कराने की योजना है।

Share:

Comments

Leave a comment