डीओटी का नाम लेकर मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी भरे कॉल से सतर्कत रहने की अपील

Wasim29 March 20242 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 28 मार्च (कड़वा सत्य) विदेशी मोबाइल नंबर से कॉल करके मोबाइल नंबर बंद करने के धमकी भरे कॉल पर संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने प र्श जारी करते हुये आज कहा कि विभाग अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है और उसने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है तथा ऐसी कॉल प्राप्त होने पर कोई भी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है।
डीओटी ने आज यहां जारी प र्श में कहा कि लोगों को ऐसे कॉल आ रहे हैं, जिनमें कॉल करने वाले व्यक्ति डीओटी का नाम लेकर उसके सभी मोबाइल नंबर काट देने या उनके मोबाइल नंबर का कुछ अवैध गतिविधियों में दुरुपयोग होने की धमकी दे रहे हैं। डीओटी ने विदेशी मोबाइल नंबरों से फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले व्हाट्सएप कॉल के बारे में भी प र्श जारी किया है। साइबर अपराधी ऐसी कॉलों के माध्यम से साइबर-अपराध/वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए धमकी देने/व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।
डीओटी ने नागरिकों को संचार साथी पोर्टल की 'चक्षु-रिपोर्ट संदिग्ध धोखाधड़ी संचार' सुविधा पर ऐसे धोखाधड़ी वाले संदेशों की रिपोर्ट करने का प र्श दिया है। सक्रियता के साथ इसकी रिपोर्ट किए जाने से दूरसंचार विभाग को साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी आदि के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।
इसके अलावा, संचार साथी पोर्टल की 'नो योर मोबाइल कनेक्शंस' सुविधा पर नागरिक अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जांच कर सकते हैं और ऐसे किसी भी मोबाइल कनेक्शन की रिपोर्ट कर सकते हैं, जो उन्होंने नहीं लिया है या जिसकी उन्हें आवश्यकता नहीं है।
डीओटी ने पहले से ही साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार हो चुके नागरिकों को भी साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर अपराध वेबसाइट पर रिपोर्ट करने की सलाह दी है।
शेखर
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment