दिल्ली में भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग-भू-सूचना संस्थान का शाखा शुरू

Wasim19 December 20231 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (कड़वा सत्य) पीएम गतिशक्ति वृहद योजना के नियोजन एवं क्रियान्वयन के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एप आधारित भू-स्थानिक सूचनाओं के माध्यम से मदद के लिए राष्ट्रीय राजधानी में भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) के एक कार्यालय-सह-प्रशिक्षण केंद्र का परिचालन शुरू किया गया है।
यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की मंगलवार को एक विज्ञप्ति में दी गयी। यह कार्यालय संस्थान के गुजरात स्थित मुख्यालय की विस्तारित शाखा के रूप में कार्य करेगा।

Share:

Comments

Leave a comment