दो हजार मूल्य के 9330 करोड़ रुपये अभी भी तंत्र में

Wasim1 January 20241 min read0 viewsव्यापार

मुंबई 01 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कहा कि गत 19 मई को प्रचलन से हटाये गये दो हजार रुपये के 9330 करोड़ रुपये के बैंक नोट तंत्र में है जबकि 29 दिसंबर तक 97.38 प्रतिशत बैंक नोट उसके पास वापस आ चुके हैं।
आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 मूल्य के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उसने कहा कि 19 मई 2023 को प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ था। 29 दिसंबर को कारोबार समाप्त होने तक 2000 रुपये के 9,330 करोड़ रुपये के बैंक नोट वापस नहीं आये थे। इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों में से 97.38 प्रतिशत वापस आ गए हैं।

Share:

Comments

Leave a comment