पाम ऑयल सस्ता; दाल, अनाज और मीठे में मिलाजुला रुख

Wasim25 February 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 25 फरवरी (कड़वा सत्य) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय पर मांग फिसलने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में पाम ऑयल सस्ता हो गया वहीं दाल-दलहन, अनाज और मीठे में मिलाजुला रुख रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा सप्ताहांत पर 51 रिंगिट की तेजी के साथ 3967 रिंगिट प्रति टन हो गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.98 सेंट की गिरावट लेकर 44.25 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

Share:

Comments

Leave a comment