बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 62 प्रतिशत उछला

Wasim2 February 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 02 फरवरी (कड़वा सत्य) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑॅफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में दिसंबर 2023 में समाप्त तीसरी तिमाही में 1870 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1151 करोड़ रुपये की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक है।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रजनीश कर्नाटक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद एक वर्चुअल संवाददात सम्मेलन में वित्तीय लेखाजोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 की तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय में मामूली कमी आयी है और यह दिसंबर 2022 की तिमाही के 5595 करोड़ रुपये की तुलना में कम होकर दिसंबर 2023 की तिमाही में 5463 करोड़ रुपये रही है।

Share:

Comments

Leave a comment