भारत-यूएई के बीच व्यापार 100 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचाने का लक्ष्य
गांधीनगर, 10 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) अपने द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने की इच्छा रखते हैं।
वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक निवेशक सम्मेलन के 10वें संस्करण में आयोजित ‘यूएई-भारत वावसायिक सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने भारत-यूएई साझेदारी की बहुमुखी प्रकृति को रेखांकित किया, जिसमें अंतरिक्ष अन्वेषण, सुरक्षा, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में कार्यवाई का सहयोग शामिल है।