मुखी तेल महंगा; दाल और अनाज के भाव गिरे

Wasim24 March 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 24 मार्च (कड़वा सत्य) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग बढ़ने से बीते सप्ताह  मुखी तेल में तेजी आई जबकि उठाव कमजोर पड़ने से दाल-दलहन एवं अनाज के भाव गिर गए वहीं अन्य जिसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा सप्ताहांत पर 19 रिंगिट उतरकर 4308 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.4 सेंट की तेजी लेकर 48.34 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

Share:

Comments

Leave a comment