रुपया 11 पैसे लुढ़का

Wasim3 January 20241 min read0 viewsव्यापार

मुंबई 02 जनवरी (कड़वा सत्य) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में उछाल आने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 11 पैसे लुढ़ककर 83.33 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.22 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया छह पैसे की गिरावट लेकर 83.28 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों कि लिवाली के दबाव में 83.35 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली से समर्थन पाकर 83.27 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 83.22 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 11 पैसे लुढ़ककर 83.33 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
सूरज

Share:

Comments

Leave a comment