वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सात फीसदी रहने का अनुमान : वित मंत्रालय की रिपोर्ट

Wasim29 January 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (कड़वा सत्य) पिछले 10 वर्षों में सरकार की ओर से किये गये सुधारों और उपायों से उत्पन्न मजबूत आर्थिक गतिविधियों की बदौलत, वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सात प्रतिशत के करीब बढ़ने की उम्मीद है।
अगले वित्त वर्ष का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किये जाने से कुछ दिन पहले वित्त मंत्रालय की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2024 को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं।
‘द इंडियन इकोनॉमी: ए रिव्यू’ (भारतीय अर्थव्यवस्था: एक समीक्षा) शीर्षक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले तीन वर्षों में भारत के पांच लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद ( जीडीपी ) के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया है, “हालांकि, सरकार ने भारत के समक्ष 2047 तक ‘विकसित देश’ बनने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है। सुधारों की यात्रा जारी रहने के साथ, यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
मनोहर.श्रवण

Share:

Comments

Leave a comment