विदेशी मुद्रा भंडार 1.13 अरब डॉलर घटकर 616.1 अरब डॉलर पर

Wasim25 February 20241 min read0 viewsव्यापार

मुंबई 25 फरवरी (कड़वा सत्य) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट आने से 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 1.13 अरब डॉलर घटकर 616.1 अरब डॉलर रहा गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर कम होकर 617.23 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 74 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 545.8 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 36.2 करोड़ डॉलर घटकर 47.4 अरब डॉलर रह गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 2.8 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.1 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर गिरकर 4.8 अरब डॉलर पर आ गया।
सूरज

Share:

Comments

Leave a comment