विदेशी मुद्रा भंडार 1.6 अरब डॉलर बढ़कर 618.9 अरब डॉलर पर

Wasim20 January 20241 min read0 viewsव्यापार

मुंबई 19 जनवरी (कड़वा सत्य) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.6 अरब डॉलर बढ़कर 618.9 अरब डॉलर हो गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 548.5 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 24.2 करोड़ डॉलर कम होकर 47.2 अरब डॉलर रह गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 1.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.3 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 60 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
सूरज

Share:

Comments

Leave a comment