विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर बढ़कर 642.6 अरब डॉलर पर

Wasim31 March 20241 min read0 viewsव्यापार

मुंबई 31 मार्च (कड़वा सत्य) स्वर्ण में बढोतरी होने से 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर बढ़कर लगातार पांचवें सप्ताह चढ़ता हुआ 642.6 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.4 अरब डॉलर बढ़कर लगातार चौथे सप्ताह चढ़ता हुआ 642.5 अरब डाॅलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 12.3 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 568.3 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 34.7 करोड़ डॉलर घटकर 51.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 5.7 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.2 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।
 
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment