सस्ते मकानों के लिए कर्ज में 30 प्रतिशत वृद्धि की संभावना: केयरएज रेटिंग्स

Wasim16 February 20241 min read0 viewsव्यापार

मुंबई, 16 फरवरी (कड़वा सत्य) केयरएज रेटिंग रिपोर्ट के अनुसार कम कीमत के मकानों के लिए कर्ज सहायता में चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 29 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2024-25 में 30 प्रतिशत की वृद्धि होने का है।
केयरएज रेटिंग की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान छोटे मकानों के लिए कर्ज में वृद्धि की दर धीमी रही लेकिन उसके बाद, “ कम कीमत के मकानों के लिए कर्ज देने वाली कंपनियों ((एएचएफसी)) के कर्ज वितरण में सुधार दिखा और 2022-23 के दौरान इसमें साल-दर-साल 27 प्रतिशत की वृद्धि दिखी।

Share:

Comments

Leave a comment