सूरजमुखी तेल और अरहर दाल सस्ती

Wasim23 January 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 23 जनवरी (कड़वा सत्य) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सूरजमुखी तेल और अरहर दाल सस्ती हो गई जबकि अन्य जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 29 रिंगिट चढ़कर 3957 रिंगिट प्रति टन हो गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.20 सेंट की गिरावट के साथ 47.97 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

Share:

Comments

Leave a comment