सेहतमंद त्वचा दे सकता है बादाम : विशेषज्ञ

Wasim8 February 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 08 फरवरी (कड़वा सत्य) विशेषज्ञों का मानना है कि किसी को सुंदरता और खूबसूरत होने का एहसास दिलाने में भोजन विकल्पों की बहुत बड़ी भूमिका होती है और भोजन में मुट्ठीभर बादाम शामिल कर लेना सेहतमंद त्वचा बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही माइंडफुलनेस तकनीक जैसे योग का अभ्यास और पर्याप्त नींद लेना भी आवश्यक है।
आल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा ग्लो फ्रॉम विदिन: नर्चरिंग ए रेडिएंट स्किन विषय पर आयोजित परिचर्चा में विशेषज्ञों ने कहा कि खूबसूरती को केवल बाहरी सुंदरता से नहीं नापा जा सकता, आप जो खाते हैं वह आपकी खूबसूरती और उसके एहसास को बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस परिचर्चा में अभिनेत्री सोहा अली खान, डर्मेटोलॉजिट एवं स्किन एक्सपर्ट डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता के साथ मैक्स हेल्थकेयर, डायटेटिक्स रीजनल हेड, दिल्ली- रितिका समद्दर ने हिस्सा लिया।

Share:

Comments

Leave a comment