हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने शुरू किया ‘क्लब एचपी फर्स्ट’

Wasim9 March 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 09 मार्च (कड़वा सत्य) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने पहली बार ‘क्लब एचपी फर्स्ट’ लॉन्च करने की घोषणा की जिससे ईंधन के ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधा, पारदर्शिता और सस्टेनेबलिटी का नया दौर शुरू होगा।
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इसको लाँच किया गया। यह अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड ट्रांजेक्शन प्रोसेसिंग सिस्टम (आईटीपीएस) टेक्नोलाॅजी के साथ ग्राहकों को सशक्त बनाती है। आईटीपीएस यह भरोसा देता है कि बिलिंग में कोई त्रुटि नहीं होगी और हम ‘जितना भरेंगे उतने का बिल’ देंगे। ग्राहकों के मोबाइल फोन पर तुरंत ई-रसीद मिल जाएगी जो रियल टाइम ट्रांजेक्शन और पूरी पारदर्शिता की गारंटी होगी।

Share:

Comments

Leave a comment