कैपिटल स्मॉल फाइनेंस का आईपीओ बुधवार को खुलेगा

Wasim3 February 20241 min read0 viewsव्यापार

अहमदाबाद, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (कैपिटल एसएफबी) प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सात फरवरी यानी बुधवार को खुलेगा।
कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान में कहा है कि कैपिटल एसएफबी बुधवार सात फरवरी को 10 रुपये अंकित मूल्य के अपने इक्विटी शेयरों की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश खोलेगा। एंकर निवेशक बोली की तारीख छह फरवरी मंगलवार होगी। सबस्क्रिप्शन के लिए ऑफर सात फरवरी बुधवार को खुलेगा और नौ फरवरी शुक्रवार को बंद होगा। ऑफर का प्राइस बैंड 445 से 468 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। बोली न्यूनतम 32 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 32 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है।

Share:

Comments

Leave a comment