खनिज उत्पादन में दिसंबर में पांच प्रतिशत की हुई वृद्धि

Wasim22 February 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (कड़वा सत्य) देश में खनन और खदान क्षेत्र के खनिज उत्पादन में दिसंबर, 2023 में सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।
खनन मंत्रालय की और से गुरूवार को जारी एक विज्ञप्ति में भारतीय खनन ब्यूरो (आईबीएम) की प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर की अवधि में इन खनिजों का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.5 प्रतिशत अधिक दर्ज किया है।

Share:

Comments

Leave a comment