खाद्य तेलों में गिरावट

Wasim21 January 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 21 जनवरी (कड़वा सत्य) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में गिरावट रही जबकि अन्य जिंसों में मिलाजुला रुख रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा सप्ताहांत पर 195 रिंगिट उबलकर 3955 रिंगिट प्रति टन हो गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.5 सेंट की गिरावट के साथ 47.91 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

Share:

Comments

Leave a comment