जना स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ खुलेगा सात फरवरी को

Wasim3 February 20241 min read0 viewsव्यापार

अहमदाबाद, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) जना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (जना एसएफबी) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सात फरवरी को खुलेगा और नौ फरवरी को बंद होगा।
कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान के अनुसार जना एसएफबी सात फरवरी बुधवार को 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए बोलियां खोलेगा। एंकर निवेशक बोली की तारीख छह फरवरी मंगलवार होगी। ऑफर सदस्यता के लिए सात फरवरी बुधवार को खुलेगा और नौ फरवरी शुक्रवार को बंद होगा। ऑफर का प्राइस बैंड 393 से 414 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। बोली न्यूनतम 36 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 36 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है।

Share:

Comments

Leave a comment