जिंसों में मिलाजुला रुख

Wasim18 February 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 18 फरवरी (कड़वा सत्य) विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव के बीच स्थानीय पर उठाव कमजोर रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल और दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा सप्ताहांत पर 19 रिंगिट उतरकर 3916 रिंगिट प्रति टन रह गया। इसी तरह मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.48 सेंट की गिरावट के साथ 46.23 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

Share:

Comments

Leave a comment