जिदंल एल्युमिनियम के सीताराम जिंदल को मिला पद्म भूषण

Wasim26 January 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 25 जनवरी (कड़वा सत्य) जिंदल एल्युमिनियम लिमिटेड के संस्थापक सीताराम जिंदल और फॉक्सकान के अध्यक्ष एवं सीईओ यौंग लीयू को पद्म भूषण, जानी-मानी बैंकर कल्पना मोरपरिया और उद्यमी शशि सोनी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
श्री जिंदल को व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। श्री जिंदल का जन्म हरियाणा के नलवा गांव में 1932 में हुआ था। वह जिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक भी हैं।

Share:

Comments

Leave a comment