टाटा स्टारबक्स की 2028 तक स्टोरों की संख्या 1,000 करने की योजना

Wasim9 January 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 09 जनवरी (कड़वा सत्य) टाटा स्टारबक्स प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में 2028 तक अपने स्टोरों की संख्या 1,000 तक पहुंचाने या हर तीन दिन में एक नए स्टोर शुरु करने के साथ ही कर्मचारियों की संख्या भी दोगुनी करने की योजना बनायी है।
कंपनी ने आज यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि इससे पहले नवंबर में लंबी अवधि की ट्रिपल शॉट रीइंवेन्शन स्ट्रैटेजी पेश की गयी थी। इस रणनीति का पूरा ध्यान स्थानीय पार्टनरों को रोज़गार के लिए तैयार करने, बेहतर अनुभव के साथ ग्राहकों को सेवाएं देने वाले नए स्टोरों की शुरुआत करने की ओर है। साथ ही कंपनी दुनिया भर में स्टारबक्स के ग्राहकों के बीच भारतीय मूल की कॉफी को बढ़ावा देना चाहती है।

Share:

Comments

Leave a comment