धानुका एग्रीटेक का मुनाफा 1.5 प्रतिशत घटा

Wasim2 February 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 02 फरवरी (कड़वा सत्य) कृषि रसायन क्षेत्र की कंपनी धानुका एग्रीटेक ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 45.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 46.07 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 1.5 प्रतिशत कम है।
कंपनी ने आज यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि दिसंबर 2023 को समाप्त इस तिमाही में उसका राजस्व 403.24 करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के 393.37 करोड़ रुपये की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक है।

Share:

Comments

Leave a comment