नेक्सा देश भर में गैर शहरी क्षेत्रों खोलेगी 100 नये सर्विस सेंटर

Wasim6 February 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (कड़वा सत्य) मारुति सुजूकी इंडिया लि. (एमएसआईएल) देश भर में अपने ‘नेक्सा’ सर्विस चैनल के विस्तार के लिए वर्ष 202-25 के अंत तक गैर नगरीय क्षेत्रों में 100 नेक्सा सर्विस सेंट खोलेगी।
एमएसआईएल के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने मंगलवार को एक आनलाइन मीडिया कांफ्रेस में यह घोषणा करते हुए कहा, “ गैर नगरीय क्षेत्रों के अपने ग्राहकों को बड़े शहरों के नेक्सा सर्विस केंद्रों का अनुभव दिलाना चाहते हैं। हम अगले वित्त वर्ष के अंत तक इसके लिए पूरे देश में गैर नगरीय क्षेत्रों में 100 नेक्सा सर्विस सेंट चालू करेंगे। ”

Share:

Comments

Leave a comment