भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री कारोबार 21000 करोड़ रुपए के पार, विक्रेता 86 लाख : रिपोर्ट

Wasim20 March 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली, 20 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय प्रत्यक्ष बिक्री (भारत में डायरेक्ट सेलिंग) उद्योग कोरोना महामारी के दौर की चुनौतियों से उबर कर फिर तेजी की राह पर है और इसका कारोबार वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 21282 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इंडियन डायरेक्ट सैलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) की सर्वेक्षण रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
यह रिपोर्ट बाजार अनुसंधान फर्म कंतार द्वारा संकलित की गयी है। आईडीएसए के एक आयोजन में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी. कमला वर्धन राव ने यह रिपोर्ट जारी करते हुए इसके लिए आईडीएसए को बधाई दी।

Share:

Comments

Leave a comment