मौद्रिक नीति की मुख्य बातें

Wasim8 February 20241 min read0 viewsव्यापार

मुंबई 08 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में लिए गये निर्णयों की मुख्य बातें इस प्रकार है:
... रेपो दर 6.50 प्रतिशत पर यथावत
... स्टैंडर्ड जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) 6.25 प्रतिशत पर स्थिर
... मार्जिनल स्टैंडिंग सुविधा दर (एमएसएफआर) 6.75 प्रतिशत पर यथावत
... बैंक दर 6.75 प्रतिशत स्थिर
... चालू वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान
... वित्त वर्ष 2024-25 में विकास दर 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान, पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.8 प्रतिशत , तीसरी तिमाही में 7.0 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान
... चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान
... चौथी तिमाही में खुदरा महंगाई 5.0 प्रतिशत रह सकती है
... अगले वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान, पहली तिमाही में खुदरा महंगाई 5.0 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 4.0 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में इसके 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान
... मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 3 से 5 अप्रैल तक
शेखर

Share:

Comments

Leave a comment