विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 620.44 अरब डॉलर पर

Wasim31 December 20231 min read0 viewsव्यापार

मुंबई 31 दिसंबर (कड़वा सत्य) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और विशेष आहरण अधिकार में बढ़ोतरी होने से 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे सप्ताह चढ़कर 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 620.44 अरब डॉलर हो गया।
इसी तरह इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 9.11 अरब डॉलर बढ़कर 615.97 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.7 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 549.75 अरब डॉलर हो गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 10.2 करोड़ डॉलर की कमी के साथ 47.5 अरब डॉलर रह गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 40 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 12.9 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 4.9 अरब डॉलर पर आ गई।
सूरज

Share:

Comments

Leave a comment