विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर पर

Wasim14 January 20241 min read0 viewsव्यापार

मुंबई 14 जनवरी (कड़वा सत्य) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी होने से 05 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सप्ताह के बाद 5.9 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रह गया।
वहीं, इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 2.8 अरब डॉलर चढ़कर 623.2 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 05 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.96 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 546.7 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 83.9 करोड़ डॉलर कम होकर 47.5 अरब डॉलर रह गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 6.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.3 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 4.9 अरब डॉलर पर आ गई।
सूरज

Share:

Comments

Leave a comment