श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक लाख करोड़ के व्यापार का अनुमान

Wasim15 January 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 15 जनवरी (कड़वा सत्य) अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा समारोह के चलते देश भर में एक लाख करोड़ रुपये के व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने पहले 50 हजार करोड़ रुपये का व्यापार का अनुमान लगाया था, लेकिन जिस प्रकार से दिल्ली सहित देश भर में लोगों में श्री राम मंदिर को लेकर ज़बरदस्त उत्साह और कुछ करने का वातावरण बना है तथा देश के 30 शहरों से प्राप्त फीडबैक को देखते हुए कैट ने आज अपने अनुमान को संशोधित करते हुए कहा है कि मंदिर के राट्रीय स्तर पर या पूरे देश में हो रही तैयारियों के मद्देनजर अब एक लाख करोड़ से अधिक की खरीदी का अनुमान है।

Share:

Comments

Leave a comment