श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई सेवायें शुरू

Wasim12 February 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 12 फरवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद जुगनौथ के साथ संयुक्त रूप से श्रीलंका और मॉरीशस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवाओं और रुपे के शुभारंभ का उद्घाटन किया।
श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉरीशस में कार्ड सेवाएं भी शुरू की। मॉरीशस के प्रधान मंत्री ने बताया कि सह-ब्रांडेड रुपे कार्ड को मॉरीशस में घरेलू कार्ड के रूप में नामित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, आज के लॉन्च से दोनों देशों के नागरिकों को काफी सुविधा होगी।

Share:

Comments

Leave a comment